सीएम ने चंबल अंचल के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, बाढ़ प्रभावितों से भी की मुलाकात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया बाढ़ प्रभावित ईलाकों का दौरा, मुरैना में बाढ़ प्रभावितों से राहत शिविर में पहुंचकर की मुलाकात

मुरैना, 24 अगस्त। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को चंबल अंचल के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया। हवाई दौरा करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान मुरैना के अंबाह इलाके में पहुंचे। यहां राहत शिविर में रुके हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की।

Recommended Video

    सीएम ने चंबल अंचल के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, बाढ़ प्रभावितों से भी की मुलाकात
    चंबल के 100 गांव बाढ़ की चपेट में आए

    चंबल के 100 गांव बाढ़ की चपेट में आए

    चंबल अंचल के भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले के तकरीबन 100 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी भर जाने की वजह से ग्रामीणों को राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है। राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।

    भिंड में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गया सूखा राशन

    भिंड में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गया सूखा राशन

    भिंड में अटेर इलाके के 2 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां के ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बुधवार को सूखा राशन पहुंचाया गया। इसके साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने के लिए भी अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गई है जो हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा

    बाढ़ के बिगड़ते हुए हालातों का जायजा लेने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचे। चंबल अंचल के भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हवाई दौरा किया। हवाई दौरे के द्वारा उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाकों के हालात देखें और अधिकारियों से चर्चा भी की।

    अंबाह में राहत शिविर में पहुंचकर की बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात

    अंबाह में राहत शिविर में पहुंचकर की बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात

    सीएम शिवराज सिंह चौहान अंबाह में शासकीय स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। लोगों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने उन को ढांढस बंधाया और हिम्मत भी दी। साथ ही सीएम ने हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।

    बाढ़ में हुए नुकसान का सर्वे करके दिया जाएगा मुआवजा

    बाढ़ में हुए नुकसान का सर्वे करके दिया जाएगा मुआवजा

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का आकलन करके सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सीएम का कहना है कि सर्वे के बाद नुकसान का आकलन करते हुए बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत राशि दी जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे गांव जो हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं उन गांव के ग्रामीण सुरक्षित स्थान देखकर दूसरे जगह बस जाएं, सरकार ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसने में मदद भी करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+