मुरैना में 3 साल की बच्ची से रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

मुरैना में एक आरोपी के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की

मुरैना, 14 सितंबर। मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले लोगों के लिए मुरैना पुलिस-प्रशासन ने सख्ती भरा संदेश दे दिया है। 3 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी के घर पर बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। मंगलवार की शाम को आरोपी ने एक 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया था।

बानमोर इलाके का है मामला

बानमोर इलाके का है मामला

बामोर में रहने वाली एक महिला अपनी 3 साल की बच्ची को घर के बाहर शौच करवा रही थी। महिला उस वक्त किसी काम से घर के अंदर चली गई। जब थोड़ी देर बाद महिला घर के बाहर निकल कर आई तो उसकी बच्ची नदारद थी। महिला बच्ची को न पाकर घबरा गई। महिला ने बच्ची को इधर-उधर तलाशना शुरू किया तो थोड़ी ही दूर पर झाड़ियों में से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी।

बच्ची के साथ एक युवक कर रहा था दुष्कर्म

बच्ची के साथ एक युवक कर रहा था दुष्कर्म

महिला ने अपनी बच्ची की रोने की आवाज झाड़ियों में सुनी तो महिला झाड़ियों के पास पहुंची। तभी उसने देखा कि उसकी बच्ची के साथ एक युवक दुष्कर्म कर रहा है। ये देख कर महिला ने दौड़कर उस युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक महिला से बचकर भाग गया। भागते हुए युवक के हाथ पर लिखा हुआ गिर्राज नाम महिला ने नाम पढ़ लिया।

बानमोर थाने में की महिला ने शिकायत

बानमोर थाने में की महिला ने शिकायत

महिला ने अपनी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत बानमोर थाने में की और आरोपी का नाम भी बता दिया। बानमोर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और गिर्राज नाम के शख्स की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही पुलिस को आरोपी भी मिल गया। आरोपी फूलपुर गांव का निवासी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के घर को बुलडोजर चलाकर किया गया जमींदोज

आरोपी के घर को बुलडोजर चलाकर किया गया जमींदोज

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस-प्रशासन ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए आरोपी का घर तोड़ने के लिए आरोपी के घर पर बुलडोजर भेज दिया। बुधवार की दोपहर प्रशासन के बुलडोजर ने आरोपी के घर को जमींदोज करने की कार्रवाई की। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+