Morena Murder: 6 लोगों को मारने के बाद भी नहीं बुझी आरोपीयों की आग, अब रंजीत की हत्या तय, दीवार पर लिखा संदेश
Morena Murder: दावा किया जा रहा है कि गांव में बीती रात पुलिस पहरा देती रही और आरोपी पीड़ित परिवारों के मकान पर धमकी भरा संदेश लिख कर चलते बने। अज्ञात आरोपियों के द्वारा लिखा है।रंजीत की मौत निश्चित है।

Morena Murder: मध्यप्रदेश के मुरैना सामूहिक हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस गोलीकांड में मृतक गजेंद्र सिंह का परिवार अहमदाबाद से लौटकर जिस घर में आया था वह खंडहर हो चुका है। हत्याकांड के दूसरे दिन पूरे गांव में चर्चा का विषय तब बन गया जब किसी ने इस घर की दीवार पर लिखा देखा कि रंजीत की मौत अब निश्चित है। दीवाल पर लिखे शब्दों की फोटो भी कुछ गांव वालों के पास होना बताया गया।
बताते चलें कि वर्ष 2013 में वीरभान सिंह और सोबरन सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह तोमर ही था। शुक्रवार को जब आरोपियों ने पूरे परिवार को घेरकर 6 लोगों को गोली मारकर हत्या की थी उस समय रंजीत परिवार के साथ गांव नहीं आया था।
दीवार पर लिखे इन शब्दों ने गजेंद्र सिंह के परिवार को फिर दहशत में डाल दिया है। अब परिवार को रंजीत की सुरक्षा की टेंशन है। उधर रंजीत ने भी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए 24 घंटे पुलिस सुरक्षा उसके साथ का रखने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गजेन्द्र पूरे परिवार सहित अहमदाबाद गुजरात चला गया था। जानकारी अनुसार इस समय घर में लूटपाट के बाद घर को खंडार कर दिया गया। दो कमरों की हवेली की दीवारों पर मकड़ी के जाले लग गए।
बीते 2 दिन पहले हत्याकांड के बाद घर के परिजनों ने जब कमरों पर नजर डाली है तो पता चला है, सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कमरे की दीवारों पर लिखा है।रंजीत की मौत निश्चित है। इसका एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications