2 घंटे तक 2 साल के भाई का शव गोदी में लेकर बैठा रहा 8 साल का बड़ा भाई

मुरैना में दो साल के भाई की मौत के बाद पिता ढूंढता रहा एंबूलेंस, आठ साल का बड़ा भाई गोद में लेकर बैठा रहा शव

मुरैना, 10 जुलाई। मुरैना से दिल को झकझोर देने वाली एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसे देखकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ जाएगा। यहां एक 8 साल का मासूम बच्चा अपने 2 साल के छोटे भाई का शव 2 घंटे तक अपनी गोदी में रखकर अपने पिता का इंतजार करता रहा। पिता अपने बच्चे के शव को अपने घर तक ले जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम करने के लिए इधर उधर भटक रहा था।

घटना

उपचार के दौरान हुई थी 2 साल के बच्चे की मौत
अंबाह इलाके का रहने वाला पूजा राम जाटव अपने 2 साल के बेटे राजा को उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लेकर आया था। राजा के पेट में तकलीफ थी और वह दर्द से तड़प रहा था। अपने बेटे की तड़प देखकर गरीब पिता सरकारी अस्पताल में बेटे का उपचार कराने पहुंचा था लेकिन यहां उपचार के दौरान राजा की मौत हो गई।

अस्पताल से नहीं मिली शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस
अपने 2 साल के बेटे के शव को अंबाह अपने घर ले जाने के लिए पूजा राम जाटव ने अस्पताल से एंबुलेंस मांगी लेकिन अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पूजा जाटव को एंबुलेंस को उपलब्ध नहीं करवाई गई। इस वजह से पूजा राम जाटव परेशान हो गया।

अपने बड़े बेटे की गोदी में छोटे बेटे का शव रखकर पिता चला गया गाड़ी ढूंढने
पूजा राम जाटव को कैसे भी करके गाड़ी का इंतजाम करना था इसलिए उसने अपने 8 साल के बेटे गुलशन की गोदी में अपने 2 साल के बच्चे का शव रख दिया और इसके बाद वह गाड़ी का इंतजाम करने के लिए इधर-उधर काफी देर से भटकता रहा। तकरीबन 2 घंटे तक 8 साल का गुलशन अपने 2 साल के भाई का शव गोद में रख कर बैठा रहा।

पुलिस ने की पूजा राम की मदद
जब पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया कि एक दो साल के बच्चे के शव को आठ साल का बच्चा अपनी गोद में रख कर बैठा है और उसका पिता शव को घर तक ले जाने के लिए परेशान हो रहा है तो पुलिस ने आगे आकर मदद की और एक वाहन का इंतजाम करके बच्चे की के शव को गाड़ी में रखवा कर अंबाह के बड़फरा गांव के लिए रवाना किया।

बिना मां के घर पर रह रहे थे मासूम बच्चे
पूजा राम जाटव ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं और चारो ही बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। वह पंचर की दुकान चलाता है इसके अलावा छोटे-मोटे काम करके अपने परिवार का पेट पालता है। उसकी पत्नी पिछले 3 महीने से अपने मायके में रह रही है। इस वजह से पूजा राम खुद ही अपने बच्चों की देखभाल कर रहा था।

कुछ समय तक बच्चे का घर पर ही किया उपचार
दुखी हो रहे पिता पूजा राम जाटव ने बताया कि उसने एक डॉक्टर के कहने पर घर पर ही बच्चे का उपचार किया था। उसके पेट पर हींग रखी थी लेकिन फिर भी उसे फायदा नहीं मिला। जिसके बाद वह बच्चे को उपचार के लिए मुरैना लेकर आया था लेकिन यहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।

सिस्टम पर उठे यहां सवाल
गरीब पिता के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने बच्चे के शव को अपने घर तक ले जा सकता। यहां सिस्टम पर सवाल खड़े होते हैं कि भला शव को घर तक ले जाने के लिए भी गरीब परिवार को कितना संघर्ष करना पड़ता है। अगर पुलिसकर्मी आगे आकर इस परिवार की मदद नहीं करते तो बच्चे का शव उसके घर तक कैसे पहुंच पाता और कैसे उसकी मिट्टी ठिकाने लग पाती।

सीएम शिवराज सिंह चौहान का होने वाला था रोड शो
सिस्टम की बदहाली उस वक्त देखने को मिली जब सीएम शिवराज सिंह चौहान मुरैना में रोड शो करने वाले थे। नगर निगम मुरैना के लिए बीजेपी प्रत्याशी मीना जाटव के चुनाव प्रचार के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान मुरैना पहुंचने वाले थे और ठीक उसके पहले मुरैना से यह दर्द भरी तस्वीर निकल कर सामने आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+