'भाईजान' से मुलाकात के बाद ही करेगा शादी, 21 जनवरी को मुंबई पहुंच रहा है salman khan का जबरा फैन
मुरादाबाद में रहने वाले मोहम्मद युसूफ ने काफी पहले यह प्रण लिया था कि जबतक वह सलमान खान से मिलकर उनके गले नहीं लग लेंगे तबतक वह शादी नहीं करेंगे। 21 जनवरी को युसूफ मुंबई जा रहे हैं .

हिंदुस्तान में बॉलीवुड के अभिनेताओं का कितना क्रेज है, इसका अंदाजा आप आज की इस कहानी से ही लगा सकते हैं। इन अभिनेताओं में भी सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग रखने वाले अभिनेता हैं 'बॉलीवुड के भाईजान' कहे जाने वाले सलमान खान। वैसे तो इनके लाखों करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन आज हम जिनकी बात कर रहे हैं उन्होंने तो जैसे 'फैन' शब्द को एक अलग ही परिभाषा दे दी है। दरअसल, यूपी के मुरादाबाद में रहने वाले मोहम्मद युसूफ ने काफी पहले यह प्रण लिया था कि जबतक वह सलमान खान से मिलकर उनके गले नहीं लग लेंगे तबतक वह शादी नहीं करेंगे।
हालांकि काफी समय से प्रयास करने के बाबजूद पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते युसूफ मुंबई नहीं जा पाए लेकिन अब 21 जनवरी को युसूफ मुंबई जा रहे हैं और उनका सपना है कि इस बार उनकी सलमान से मुलाक़ात होंगी और वो वापस आकर शादी करेंगे।

यूसुफ ने अपने हाथ पर लिखा, 'आई लव यूं सलमान'
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले मोहम्मद युसूफ पेशे से कारों को खरीदने और बेचने का काम करते है। युसूफ सलमान खान के इतने बड़े फैन है कि उन्होंने 1992 से लेकर आज तक सलमान की कोई भी फ़िल्म देखने से नहीं छोड़ी है। इसके इलावा उन्होंने अपने हाथ पर 'आई लव यूं सलमान' लिखा लिया है। लेकिन यूसुफ की दीवानगी की हद तो तब देखने को मिली जब उन्होंने यह जिद्द पकड़ ली कि वो शादी तब करेंगे जब सलमान खान से एक झप्पी ले लेंगे। मतलब उसका साफ तौर पर कहना है कि 'पहले सलमान की झप्पी फिर उसके बाद शादी।' युसूफ की उम्र की बात करें तो उनकी उम्र वर्तमान में 38 साल है और वह मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मंगुपुरा के रहने वाले है।

सलमान से हुई मुलाक़ात तो वापस आते ही करेंगे शादी
युसूफ का कहना है कि उन्होंने कई बार मुंबई जाने की कोशिश की, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी की वजह से वे अब तक मुंबई नहीं जा पाए। इसलिए इस बार बहुत लम्बे इंतजार के बाद उनका वो सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है और उनका मुंबई जाने का प्लान 21 जनवरी का बना है। उनको उम्मीद है कि उनकी सलमान से मुलकात जरूर होंगी। साथ ही उन्होंने परिवार से भी कह दिया है कि अगर उनकी मुलाक़ात सलमान खान से हो जाती है तो लड़की ढूंढ कर रहें क्योंकि फिर वह मुंबई से वापस आकर शादी कर लेंगे।
Recommended Video


100-100 बार देखी है सलमान की फिल्मे
युसूफ की माने तो उन्होने सलमान की कई फिल्मे 100-100 बार देखी है। यही नहीं, बल्कि उनको जनपद के सिनेमाघरों से इसके प्रमाण पत्र भी मिल चुके है। इसके इलावा उन्हें डायरी लिखने का शोक भी है जिसमे वह सलमान खान के बारे में लिखते है। उस डायरी में उन्होंने सलमान खान के फोटो भी लगा रखे है। उनका कहना है कि सलमान से उन्हें इतनी मोहोब्बत है कि उनकी जगह वो किसी को भी नहीं दे सकते।












Click it and Unblock the Notifications