मुरादाबादः आंखों के सामने भाई को पीट रही थी पुलिस तो सदमे से हो गई युवक की मौत
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस की दहशत से युवक की जान गई। जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की अचानक मौत हो गई। मौत का कारण पुलिस द्बारा टॉर्चर किया जाना बताया रहा है जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा फिलहाल जिले के आला अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

दरअसल मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र के इमरतपुर ऊधौ का है। आरोप है की देर रात कुन्दरकी थाना पुलिस लूट के मामले में दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ने गई थी। पुलिस जैसे ही संदिग्धों के घर पहुंची तो उन्होंने दोनों युवकों को वहां से उठा लिया। आरोप है कि अतीक पुत्र जरीफ ने पुलिस से अपने भाइयों को उठाने की वजह जानने की कोशिश की ।
इसके बाद पुलिस वालों ने उसके सामने ही उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह सदमे में आ गया और कुछ देर बाद ही उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई। फिलहाल परिजन पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications