UP News: हाथ पर बने टैटू ने युवक को पहुंचाया जेल, दो दोस्त भी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने हाथ में बने टैटू के आधार पर एक युवक और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइन के चक्कर की मिलक स्थित जन सेवा केंद्र में चोरी से जुड़ा हुआ है। सहज जन सेवा केंद्र चलाने वाले मनोज द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया गया था कि जन सेवा केंद्र में 18 जनवरी को अज्ञात चोरों ने चोरी की थी।

जन सेवा केंद्र संचालक का आरोप था कि केंद्र का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने 6 लाख रुपए नगद और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान को भी चुरा लिया था। इस मामले में जन सेवा केंद्र संचालक की तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी।
पुलिस द्वारा इस चोरी का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में पाया गया कि एक कर अपने हाथ में आर नाम का टैटू बनवाया हुआ था। टैटू के आधार पर आरोपी की पहचान हुई तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम भी बताया और चोरी करने की बात भी स्वीकारी। पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि नागफनी की दौलत बाग निवासी भानु और मझोला के मीरपुर निवासी शोभित तथा चिड़िया टोला निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके पास से चोरी किए गए 152910 तथा तीन मोबाइल फोन और अन्य चोरी की घटनाओं के दौरान भी गायब हुए माल बरामद किए गए हैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications