UP News: मुरादाबाद में मस्जिद के इमाम की हत्या, बदमाशों ने फोन करके बुलाया, फिर सीने में मार दी गोली
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुरादाबाद जनपद में एक मस्जिद के इमाम को फोन करके बदमाशों ने मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद इमाम के सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के साथ ही इमाम की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया गया।

बदमाशों ने 4 बजे फोन करके बुलाया
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के भैंसिया गांव की है। बताया जा रहा है कि रामपुर के चाऊपुरा मसवासी निवासी अकरम करीब 15 साल से भैंसिया गांव में घर बनवा कर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। वह मस्जिद में इमामत भी करते थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे मोबाइल पर किसी ने फोन किया। फोन करने वाले इमाम को घर से बाहर आकर मिलने के लिए कहा। उनकी बात सुनने के बाद इमाम उनसे मिलने के लिए घर से बाहर निकल गए।
बाहर आने पर उन लोगों ने इमाम को पकड़ लिया और पिछले हिस्से में स्थित खंडहर में ले गए। खंडहर में ले जाने के बाद बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ईमान की किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में किसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया के साथ है या अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications