UP News: लड़की को हुआ शादी में कॉफी मशीन ऑपरेटर से प्यार, सर्द रात में उठाया ऐसा कदम, लोग रह गए हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में शादी विवाह में कॉफी मशीन चलाने वाले एक युवक की मुलाकात एक शादी समारोह में युवती से हो गई। युवती से मुलाकात होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
प्यार परवान चढ़ा तो 2 दिन पूर्व आधी रात में प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए अपने घर से निकल गई। हालांकि सर दर्द में वह प्रेमी के घर का पता नहीं लगा पाई बाद में उसने 112 नंबर डायलकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो उसे उसके प्रेमी के घर लेकर पहुंची।

रात में घर पहुंचे युवती को देखकर प्रेमी के परिजन हैरान रह गए। परिजनों द्वारा शादी से इनकार किया गया लेकिन प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गई। वह काफी देर तक प्रेमी के दरवाजे पर बैठी रही बाद में संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करा दिया गया।
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी इलाके का है। बताया जा रहा है कि कुंदरकी इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक शादी समारोह में कॉफी मशीन चलाता है। कुछ माह पहले वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसके गांव की एक युवती भी गई थी जहां दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। प्रेमिका द्वारा बताया गया कि दोनों मोबाइल पर काफी देर तक बात करते थे इस दौरान दोनों ने साथ रहने की ठान ली। लेकिन परिजनों के डर से प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था।
ऐसे में एक दिन रात में प्रेमिका को गुस्सा आ गया और वह भीषण ठंड के दौरान ही अपने घर से प्रेमी से मिलने के लिए निकल पड़ी। फिलहाल पुलिस और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कर दी गई लेकिन प्रेमिका के परिवार वाले शादी में शरीक नहीं हुए। हालांकि प्रेमी प्रेमिका दोनों बालिक थे ऐसे में पुलिस द्वारा भी कोई आपत्ति और कार्रवाई नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications