UP News: 'वो पाकिस्तान नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है', सच्चाई जानकर हर कोई हैरान, भाई ने की पहचान
UP News: मुरादाबाद में ट्रेन में मिलने वाली खुद को पाकिस्तान की रहने वाली बता रही किशोरी की पहचान हो गई है। किशोरी पाकिस्तान की नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है। हालांकि किशोरी ने सोमवार को दिन भर पुलिसकर्मियों और खुफिया एजेंसियो को गुमराह करते रही।
सोमवार शाम जब उसके बारे में जानकारी मिली तो सुरक्षा एजेंसियों के लोगों ने उसके घर वालों से संपर्क किया। उसके भाई ने उसकी पहचान अपनी बहन के रूप में की है। पहचान होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, मुरादाबाद जनपद के कटघर के रहने वाले सोशल वर्कर निखिल कुमार को शिमला से देहरादून से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन में एक किशोरी मिली थी। पूछताछ में किशोरी खुद को पाकिस्तान की रहने वाली बताई और उसने निखिल को बताया कि वह कराची के कालीमाबाद की रहने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशोरी ने निखिल को अपना नाम हयात बताते हुए कहा था कि वह मुंबई में अपने मामू के घर आई थी, मामू के घर से वह दिल्ली में अपने दोस्त से मिलने के लिए चली आई। रास्ते में पहुंचने पर उसका बैग कहीं गुम हो गया और वह भटकते हुए देहरादून पहुंच गई। उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद निखिल उसे लेकर मुरादाबाद पहुंचा।
निखिल उसे मुरादाबाद चाइल्ड लाइन ले गया, लेकिन वहां किसी प्रकार की मदद नहीं मिली। उसके बाद वह किशोरी को लेकर जीआरपी थाने पहुंच गया। जीआरपी थाने पहुंचने के बाद उसने पूरा मामला बताया तो लोग हैरान रह गए। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू की। इधर इस मामले को पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर से जोड़कर देखा जाने लगा।
देर शाम सामने आई किशोरी सच्चाई
पूछताछ के दौरान किशोरी पुलिस कर्मियों को भी बरगलाती रही। हालांकि सोमवार शाम उसकी पहचान मेरठ के गुदड़ी बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति की 17 साल की बेटी के रूप में हुई। उसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उसके भाई को फोटो भेजा गया जिससे उसने अपनी बहन के रूप में उसकी पहचान की।
परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कुछ दिन पहले वह घर से संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। इस मामले में उसके परिजनों द्वारा गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल उसे लेने के लिए उसके परिजन मुरादाबाद पहुंचने वाले हैं। वहीं उसकी पहचान होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications