मुरादाबाद का रहने वाला है पंजाब में पकड़ा गया संदिग्ध जासूस, पढ़िए क्या बोले पिता?
Moradabad news, मुरादाबाद। पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ की पोस्ट के पास जासूसी करते हुए पकड़ा गया संदिग्ध युवक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र का रहने वाला है। वह पिछले छह महीने से पंजाब में ही फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था।

मुरादाबाद में हड़कंप
भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच गुरुवार को पंजाब के फिरोजपुर स्थित बीएसएफ की पोस्ट पर वीडियोग्राफी करते हुए पकड़ा गया संदिग्घ युवक मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला शाहरुख है। ऐसे माहौल में एक पाकिस्तानी जासूस के पकड़े जाने से मुरादाबाद का नाम आने पर हड़कंप मच हुआ है।

पुलिस पहुंची आरोपी के घर
पाकिस्तानी जासूस होने की खबर के बाद बिलारी पुलिस मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा स्थित उसके घर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। उसके घर में मौजूद आरोपी जासूस के पिता फारुख उर्फ राजू से पूछताछ की। परिजनों की मानें तो उन्हें शु्क्रवार की सुबह ही पता चला है कि उनके बेटे को पकड़ा गया है।

पिता बोले- अकाउंट में पैसा भेजता है
जासूसी के आरोप में पकड़ा गया शाहरुख पिछले छह महीने से पंजाब में रहकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। उसके साथ 5-6 युवक और भी हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, युवक से कई सिम कार्ड और कुछ नक्शे भी बरामद हुए हैं। जासूसी के आरोप में पकड़े गए युवक के पिता फारूख के अनुसार उसका बेटा अभी एक महीने पहले ही पंजाब गया है और वह उनके एकाउंट में पैसा भेजता है।












Click it and Unblock the Notifications