एसटी हसन ने हिंसा के पीछे जताया अंतरराष्ट्रीय साजिश का शक, कही यह बात

मुरादाबाद, 11 जून: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने शुक्रवार 10 जून को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय साजिश होने का शक जाहिर किया है। सपा सांसद ने कहा कि मुझे संदेह है कि भारत को कमजोर करने के लिए कोई महाशक्ति यहां रहने वाले दो बड़े समुदाय के लोगों को आपस में लड़वा रहा है। ये महाशक्ति हमारा पड़ोसी मुल्क भी हो सकता है।

Recommended Video

    Nupur Sharma on Prophet Muhammad: हिंसा के पीछे SP नेता ST Hasan ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी |*News
    SP MP ST Hasan Moradabad Nupur Sharma Pangbar Mohammad

    सपा सांसद एसटी हसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरी अपील है कि पुलिस बेगुनाहों को गिरफ्तार न करे। जो लोग प्रदर्शन में शामिल थे और जिसने जितना किया है, उसे उतनी ही सजा मिले। जितनी धाराएं कानूनन बनती हैं, पुलिस उतनी ही दफाओं का इस्तेमाल करे। अन्य लोगों पर बेवजह धाराएं लादकर उनका उत्पीड़न न किया जाए।'

    सांसद ने कहा, 'मुझे संदेह है कि भारत को कमजोर करने के लिए कोई महाशक्ति यहां रहने वाले दो बड़े समुदाय के लोगों को आपस में लड़वा रहा है। ये महाशक्ति हमारा पड़ोसी मुल्क भी हो सकता है। वो नहीं चाहता कि भारत भी एक महाशक्ति बने। क्या पाकिस्तान कश्मीर में ठीक ऐसा ही नहीं कर रहा है?'

    एसएसपी मुरादाबाद हेमंत कुटियाल ने बताया कि जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मामले में हमने एफआईआर दर्ज़ किया है जिसमें 10 अभियुक्त और करीब 80 अज्ञात नामजद हैं। मामले में करीब 25 लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनकी पहचान वीडियो और फोटो से की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+