नौकरी से निकाला तो नौकर ने मालकिन के सिर में मारे चाकू, लूट ले गया मोबाइल-कुंडल

मुरादाबाद। यूपी में मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने नौकर को नौकरी से निकाल दिया था। करीब 2 महीने बाद वह उसे वापस मिला। उसके सिर पर खून सवार था। जैसे ही उसे मालकिन दिखी तो उसने मालकिन के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद उससे सोने के कुंडल और मोबाइल लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद नौकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित महिला ने आरोपी नौकर के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Servant attacks on owner with knife

पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस के मुताबिक, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित टीडीआई सिटी में रहने वाले महेश मल्होत्रा चार्टर्ड अकाउंटेंट है। उनके घर में नीरज नाम का युवक नौकरी करता था। 2 महीने पहले नीरज को नौकरी से निकाल दिया गया था। बताया गया कि बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे नौकर नीरज अपने एक साथी के साथ आया और महेश की पत्नी रीना से बात करने लगा। इसी बीच नीरज के साथी ने लोहे का सूजा निकालकर महिला के सर में मार दिया। जिसके बाद दोनों ने महिला के कानों के कुंडल और मोबाइल लूट लिया।

इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर नीरज व उसका साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने किसी तरह अपने पति को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया। जिसके बाद पुलिस ने लूट करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+