आजम खान पर भड़की साध्वी प्राची, बोलीं- 'उनके खानदान के तो DNA में ही गड़बड़ी'

Moradabad News, मुरादाबाद। अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहने वाली फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर सीट से प्रत्याशी आजम खान पर हमला बोला है। साध्वी प्राची ने कहा, आजम खान के डीएनए में ही गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को आजम के चुनाव लड़ने पर ही प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

sadhvi prachi attacks on sp leader azam khan

साध्वी प्राची शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंची थी। आजम खान द्वारा जया प्रदा पर दिए गए विवादित बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान की नस्ल ही खराब है। उन्होंने कहा कि आजम खान जैसे लोग राजनीति में आकर समाज का क्या भला करेंगे। जब वह महिलाओं को सम्मान तक नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के ऊपर इतनी गंदी-गंदी टिप्पणी करते है जिस सुनकर शर्म आती है। उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है जो लोग उनके मंच पर बैठकर तालियां बजा रहे थे उनके खुद के घरों क्या मां-बहन नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं निर्वाचन आयोग से निवेदन करूंगी कि आजम खान पर तुरंत प्रतिबंध लगाकर इन्हें जेल में डाला जाये। ताकि किसी महिला के ऊपर जीवन में यह अपशब्द ना बोल सके। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महागठबधंन में चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी को शेर बताया है। देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+