सपना चौधरी के कार्यक्रम में दर्शक हुए बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुरादाबाद। तेरी आंख्या का ये काजल... के जरिए स्टेज पर आग लगाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की 'हरियाणवी नाइट' हंगामे की भेंट चढ़ गई। कुछ शरारती तत्व सुरक्षा चक्र को तोड़कर डांस करते हुए मंच तक आ गए। उन्हें काबू करने में पुलिस से धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ीं। हंगामा होते देखकर सपना ने बीच में ही कार्यक्रम को रोक दिया गया। आलम यह हुआ कि सपना चौधरी को बीच में ही शो छोड़कर लौटना पड़ गया।

मुरादाबाद में था 'हरियाणवी नाइट' का आयोजन

मुरादाबाद में था 'हरियाणवी नाइट' का आयोजन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी मंगलवार को मुरादाबाद के रेलवे स्‍टे‍डियम में आयोजित 'हरियाणवी नाइट' अपना जादू दिखाने स्‍टेज पर पहुंची। रात साढ़े नौ बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। ऐसा लग रहा था जैसे पूरा शहर यहां शो देखने आया हो। सपना चौधरी स्‍टेज पर पहुंची और लागे ब्यूटीफुल... गाने पर डांस करना शुरू किया। इसके बाद फैंस अपनी जगह नाचने लगे और सीटियां बजाने लगे। कुछ देर बाद सपना चौधरी ने अपने सिग्‍नेचर गाने 'तेरी आख्‍या का यो काजल' पर डांस करना शुरू किया तो फैंस बैरिकेडिंग तोड़कर स्‍टेज के करीब आने की कोशिश करने लगे।

पुलिस को भांजनी पड़ीं लाठियां

पुलिस को भांजनी पड़ीं लाठियां

आलम ये हो गया कि सपना चौधरी को कार्यक्रम रोकना पड़ा। एडीएम सिटी और आयोजकों के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। कुछ लोग मामूली चोटिल हो गए। दर्शकों को कार्यक्रम बंद करने की धमकी देकर लोगों को शांत कराना पड़ा। इसके बाद मंच के सामने पुलिस बल तैनात करके एक बार फिर सपना ने अपने हरियाणवी अंदाज में डांस शुरू किया।

परफार्मेंस छोड़कर बीच में ही चली गई सपना

परफार्मेंस छोड़कर बीच में ही चली गई सपना

ओ गोरिये..., काली-काली जुल्फें किस ओर उड़ाएगी... पर जनता जमकर झूमी। जनता के बीच सबसे पसंद किए जाने वाले गीत तेरी आख्या का वो काजल गीत पर सपना ने जैसे ही ठुमके लगाने शुरू किए, जनता भी झूमने लगी। इस गीत की परफार्मेंस के बाद अव्यवस्था इस कदर हावी हो गई कि देखते ही देखते भगदड़ मच गई, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+