मुरादाबाद: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, महिला की मौत
Moradabad news, मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में बुधवार की देर रात लूटपाट कर रहे बदमाशों का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। बदमाशों ने परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला
मामला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर का है। मृतक महिला रामकली के पोते विपिन कुमार ने बताया कि यह तीनों किसी काम से मुरादाबाद गए थे। वापसी में अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन से जरगांव रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। ट्रेन लेट होने के कारण ट्रेन स्टेशन पर देर से पहुंची। इस कारण कोई सवारी नहीं मिलने के कारण ये सभी लोग पैदल ही गांव की तरफ चल पड़े। स्टेशन से चलकर जैसे ही ये पालनपुर के पास श्मशान घाट के पास खैरा तालाब पर पहुंचे, तभी अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी।

बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
जब विरोध किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में रामकली, उसका बेट बद्री प्रसाद और रणबीर राघव घायल हो गए। महिला रामकली के सिर और कमर में गोली लगी थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि घायल रणबीर को इलाज के लिए साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications