मुरादाबाद: पुलिस ने काटे बिना हेलमेट वाले पुलिसकर्मियों के चालान
Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राजमार्गो पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी है। इन सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या को रोकने के लिये बुधवार से मुरादाबाद पुलिस की तरफ से समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से सड़कों पर सबसे पहले उन पुलिसकर्मियों का चालान किया जा रहा है जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते मिले।

पिछले दिनों सड़क हादसे में हुई एक फायरकर्मी की मौत से उत्तर प्रदेश की पुलिस सकते में है। दरअसल वह पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था और सड़क हादसे उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने कमान संभालते हुए एक विशेष अभियान छेड़ दिया है।
सुबह कचहरी के आसपास और शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा था जो बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए पकड़े जा रहे थे। मंजर बेहद हास्यपद भी था और शहर के लोगो को एक सकारात्मक संदेश देने का भी काम कर रहा था। शुरू हुए विशेष चैकिंग अभियान पर जानकारी देते हुए ट्रैफिक एसपी सतीश चंद्र ने बताया कि सबसे पहले पुलिस विभाग के लोगों से ही शुरुआत की गई है, क्योंकि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम आम वाहन चालक का चालान तभी करें जब हमारा विभाग पूरी तरह से हेलमेट की अनिवार्यता समझ ले।












Click it and Unblock the Notifications