मुरादाबाद: रिश्वत मांग रहे दरोगा का पीड़ित ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार

मुरादाबाद। मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में तैनात एक दरोगा का मुकदमे में नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो गया। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अमित पाठक ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा लिखाकर गिरफ्तार करवा दिया। इस पूरे प्रकरण से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दरोगा तीस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

police arrested for taking bribe of 30 thousand rupees in moradabad

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कांठ रोड पर कॉसमास अस्पताल के सामने कांवडियों को एक कार ने टक्कर मार दी थी। कार अगवानपुर के युवकों की थी। उसमें सवार युवकों की भीड़ ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचना आशियाना पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा अभिनव देशवाल कर रहे थे। मामले में सूरजपाल सिंह निवासी प्रेमनगर, थाना सिविल लाइंस के बेटे के नाम भी सामने आए थे।

30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था दरोगा

आरोप है कि दारोगा ने सूरजपाल सिंह से मुकदमे में से अपने बेटों के नाम निकलवाने की कोशिश की तो उन्होंने 30 हजार रुपए की मांग करनी शुरू कर दी। सूरजपाल सिंह के मुताबिक उनके बेटों का घटना से कोई लेना-देना नहीं है। सूरजपाल ने परेशान होकर रिश्वत मांगने की वीडियो बनाकर एसएसपी को सौंप दी। एसएसपी अमित पाठक ने मामले की जांच कराकर आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा लिखाकर गिरफ्तार करा दिया। आरोपित दारोगा के खिलाफ प्रिवेन्शन आफ करप्शन एक्ट, 1988 दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+