VIDEO: सपना चौधरी के एक-एक ठुमके पर झूमा मुरादाबाद, पूर्व भाजपा सांसद ने कराया कार्यक्रम

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी झलक देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताते चलें कि पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम में भाग लेने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब कार्यक्रम में पहुंची तो उनकी एक झलक पाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सपना चौधरी को देखने के लिए उमड़ी भीड़

सपना चौधरी को देखने के लिए उमड़ी भीड़

सपना चौधरी ने गांव रतूपुरा में पहुंचकर मंच पर जब कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तो लोग सपना चौधरी के गानों पर झूमने को विवश हो गए। बता दें कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जनपद के ठाकुरद्वारा तहसील के गांव रतूपुरा स्थित सुखदाई स्मारक महाविद्यालय के मैदान में बने मंच पर जब पहुंची तो सपना चौधरी के नृत्य को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रही।

सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों पर किया डांस

सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों पर किया डांस

सपना चौधरी के एक झलक पाने के लिए मुरादाबाद जनपद के आसपास के इलाकों से भारी संख्या में ग्रामीण रतूपुरा पहुंच गये। सपना चौधरी ने मंच पर पहुंचते ही कई हरियाणवी गानों पर जब नृत्य किया तो लोग झूम उठे। सपना चौधरी के नृत्य को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने पर पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

पूर्व भाजपा सांसद ने कार्यक्रम का करवाया था आयोजन

पूर्व भाजपा सांसद ने कार्यक्रम का करवाया था आयोजन

आपको बता दें कि पूर्व भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह की ओर से एक निजी कार्यक्रम का आयोजन रतूपुरा में किया गया था। जिसमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को प्रस्तुति देने के लिए बुलाया बुलाया गया था।

बेताब दिखे लोग

बेताब दिखे लोग

सपना चौधरी के रतनपुरा में आगमन की जानकारी जैसे-जैसे ग्रामीणों को लगी। वैसे वैसे सुखदाई स्मारक महाविद्यालय मैदान में ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती गई। सपना चौधरी के नृत्य और उनकी एक झलक पाने को ग्रामीण बेताब दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+