मुरादाबाद: 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बैंक महाप्रबंधक, 10 घंटे पूछताछ के बाद सीबीआई ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सीबीआई की टीम ने 10 घंटे की पूछताछ व जांच के बाद प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। यहां टीम को 5 लाख 50 हजार और एक LED टीवी भी बरामद हुई है। महाप्रबंधक रविकांत पर टेंडर देने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। गाजियाबाद से मुरादाबाद पहुंची सीबीआई की टीम ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक रविकांत को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए घर से रंगे हाथ पकड़ा है।

moradabad prathama up gramin bank GM arrested by cbi for taking bribe

जानकारी के मुताबिक, प्रथमा बैंक के द्वारा करीब 200 शाखाओं में एनपीए हुए लोन की रिकवरी के लिए टेंडर होना है। इसके लिए दो एजेंसी ने आवेदन किया था। लेकिन गाजियाबाद की रिकवरी एजेंसी के बजाए दूसरी कंपनी को रुपए लेकर टेंडर देने की बात फाइनल हुई। एजेंसी को जब इस बात की भनक लगी तो उसने रुपये देकर टेंडर दिलाए जाने पर सहमति हुई। बताया जा रहा है कि डील के मुताबिक पांच लाख रुपए 15 अगस्त काे दे दिए गए थे, लेकिन बाद में और रुपये और सामान की डिमांड की गई। इसके बाद एजेंसी ने सीबीआई से संपर्क किया।

सीबीआई की टीम ने पूरा प्लान बनाकर महाप्रबंधक को उनके घर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा लिया। सीबीआई टीम ने 5 लाख 50 हजार व लाखों की LED टीवी समेत आरोपी महाप्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई टीम महाप्रबंधक रविकांत को घर से हिरासत में लेकर प्रथमा बैंक मुख्यालय लेकर पहुंची, जहां करीब 10 घंटे की पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद रात 2 बजे सीबीआई की टीम आरोपी जीएम को अपने साथ गाजियाबाद लेकर रवाना हुई। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+