भीड़ जमाकर पंचायत करना बीजेपी नेता अभिनव चौधरी को पड़ा भारी, पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
मुरादाबाद। भाजपा नेता अभिनव चौधरी को अपने आवास पर भीड़ जमाकर पंचायत करना भारी पड़ गया। मुरादाबाद पुलिस ने भाजपा नेता अभिनव चौधरी सहित 10 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की है। दरअसल, यह एफआईआर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने के बाद दर्ज हुई है। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, भाजपा नेता पर ग्रामीणों को पुलिस के खिलाफ उकसाने का भी आरोप लगा है।

मुरादाबाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव चौधरी मीडिया के सामने आए है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव चौधरी का कहना है कि एक मामले में उनके गांव गुरेठा के ग्रामीण उनके घर आए थे। अब घर आए मेहमानों को बैठाना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइंस का भीड़ जमाकर उल्लंघन करने के सवाल पर वो चुप्पी साध गए।
थाना पाकबड़ा पुलिस ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिनव चौधरी के खिलाफ धारा 188 धारा 269 धारा 270 धारा 51 बी सहित आपदा प्रबंधन महामारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। यह मुकदमा पुलिस ने एक तस्वीर के वायरल होने के बाद दर्ज किया है।
तालाब किनारे गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले
वहीं, दूसरी तरफ मुरादाबाद जिले के थाना कटघर क्षेत्र के गोट गांव में तालाब किनारे तस्करों ने गोवंशीय पशुओं को काट दिया। तस्कर उनका मांस लेकर चले गए और अवशेष वहीं छोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। घटना के बाद से तनाव का माहौल है। एसपी सिटी, सीओ कटघर और प्रभारी निरीक्षक ने आक्रोशित लोगों को मांस तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।












Click it and Unblock the Notifications