Kashipur Firing News: मुठभेड़ में पकड़ा गया एक लाख का इनामी जफर, दिल्ली भागने की फिराक में था

मुठभेड़ में पकड़ा गया एक लाख का इनामी जफर, दिल्ली भागने की फिराक में था

काशीपुर फायरिंग केस (Kashipur Firing Case) जिस खनन माफिया जफर अली को पकड़ने के चक्कर में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस आमने सामने आ गई थी। उसे अब मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान जफर के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि मुरादाबाद पुलिस गिरफ्त में आया जफर पर काशीपुर की घटना के बाद इनाम राशि बढ़कर एक लाख रुपए कर दी गई थी। जफर को पकड़ने के लिए ही पिछले दिनों मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा पुलिस उत्तराखंड के काशीपुर गई थी। इस दौरान मुरादाबाद पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया था और फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी।

Moradabad police caught one lakh reward mining mafia Zafar Ali after encounter

एसपी मुरादाबाद अखिलेश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया, खनन माफिया जफर अली को मुरादाबाद पुलिस ने मुठभड़े के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जफर के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पिछले दिनों मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी की टीम जफर को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड के भरतपुर पहुंच गई थी। इस दौरान जफर वहां से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में मुरादाबाद की पुलिस टीमें लगी हुई थी। बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली की जफर पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में है और दिल्ली भागने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जफर वहां से पुलिस को चकमा भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस ने जफर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुसिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में जफर के पैर में गोली लगी है। वहीं, एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए जफर से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों जफर को पकड़ने ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी की टीम राज्य की सीमा पार कर उत्तराखंड चली गई थी।

पुलिस ने बढ़ाई थी इनाम की राशि
इस दौरान मुरादाबाद पुलिस की स्थानीय लोगों से झड़प हो गई थी, जिसके बाद हुई फायरिंग में भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई थी। इस मामले में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस आमने-सामने आ गई और जफर के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी तेज हो गई थी। बता दें, मुरादाबाद पुलिस ने खनन माफिया जफर अली पर इनाम की राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया था। जफर पर मुरादाबाद पुलिस ने इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी थी। तो वहीं, जफर अली को शरण देने वाले 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ 18 संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+