Moradabad: भाजपा कार्यकर्ता को दो बहनों ने सरे बाजार दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, लगाया छेड़खानी करने का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में पीएसी तिराहे के पास दो बहनों पर कमेंट करना भाजपा कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। दोनों बहनों ने भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की।

Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक युवक को सरे बाजार पिटाई करती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो सिविल लाइंस के सीएसी तिराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में शख्स की पिटाई करती हुई नजर आ रही दोनों महिलाएं सगी बहने है।

वहीं, जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। शख्स पर आरोप है कि उसने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ की और उनके ऊपर अश्लील कमेंट किया। जिसके बाद दोनों बहनों ने शख्स की सरे बाजार पिटाई शुरू कर दी और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता को बचाने आए अन्य लोगों के साथ भी दो बहनों ने मारपीट की। बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे का वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इस मामले में पुलिस चार लोगों को पकड़ कर थाने ले गई और शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। वहीं, युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट में केस दर्ज किया है। यह मामला मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवती ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी बहन के घर गई थी।

देखें वीडियो...

जहां से वो अपनी बहन के साथ रात करीब 10 बजे वापस लौट रही थीं। इस दौरान पीएसी तिराहे के पास अंडे के ठेले पर शराब पी रहे युवकों ने उनके ऊपर अश्लील फब्तियां कसनी शुरु कर दी। जब दोनों बहनों उनका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद दोनों बहनों ने भी एक युवक को सरे बाजार पीट दिया, जो भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

वहीं, हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने वहां से भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव, वार्ड सात की पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा, क्लक्ट्रेट कर्मचारी नंदन नेगी और सुमित को पकड़कर थाने ले गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में छेड़खानी का आरोप लगा रही दोनों बहने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करती नजर आ रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के कपड़े तक फाड़ दिए थे। इस दौरान वो सड़क पर दौड़ लगाते हुए भी दिख रहा है लेकिन दो बहन उसका पीछा नहीं छोड़ रही थीं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला कुछ और निकला।

दरअसल, पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि एक युवक खोखे पर गुटखा लेने आया था। उसने गुटखा लेने के बाद रुपये नहीं दिए। खोखा चलाने वाले युवक ने रुपये मांगे तो युवक ने चाकू निकालकर उसे डरा दिया था। इसी बीच युवकों ने उसे पकड़ कर चाकू छीन लिया और उसे वहां से भाग दिया था। इसके बाद रात 10 बजे युवक दोबारा वहां पहुंचा और उसने बंद खोखे पर पत्थर मारने शुरू कर दिए थे।

इसी दौरान दोनों महिलाएं आ गई थीं। अनुज यादव ने युवक को पत्थर मारने से रोकने का प्रयास किया तो दोनों महिलाएं अनुज के साथ मारपीट करने लगी थीं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट में केस दर्ज किया गया है जबकि मौके से पकड़े गए चारों युवकों को शांति भंग में चालान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+