Moradabad News: जेल में बंद नर्स मेहनाज की करतूतें जांच में आ रही सामने, डॉ. शाहबाज के लिए करती थी डील

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में पिछले दिनों अस्पताल संचालक डॉक्टर द्वारा नर्स के साथ हैवानियत के मामले में पुलिस द्वारा नया खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के साथ ही एक दूसरी नर्स तथा वार्ड बॉय को भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अस्पताल में काम करने वाली नर्स मेहनाज अस्पताल संचालक डॉक्टर शाहनवाज की काफी करीबी थी। यह भी बात सामने आई थी कि अस्पताल में लोगों को नौकरी पर रखने और निकालने की जिम्मेदारी भी मेहनाज की ही थी।

moradabad-news-the-misdeeds-of-jailed-nurse-mehnaz-are-coming-to-the-fore-during-investigation

यह भी पता चला है कि मेहनाज आशा कार्यकर्ता भी थी और सरकारी अस्पतालों की बजाय निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराती थी। वह गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को गुमराह करते हुए उन्हें यह बताती थी कि सरकारी अस्पतालों में उनकी जान को खतरा है और उन्हें निजी अस्पतालों में ले आती थी।

डॉक्टर, नर्स तथा वार्ड बॉय जेल में है बंद
दरअसल, यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा का है। यहां पर काशीपुर रोड पर स्थित एक अस्पताल में दलित युवती नर्स का काम करती थी। बीते दिनों रात में महिला नर्स और बॉय ने जबरन उसे डॉक्टर के कमरे में भेजा था।

कमरे में पहुंचने के बाद डॉक्टर शाहनवाज ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके दलित नर्स के साथ दरिंदगी की थी। पीड़िता द्वारा इसकी जानकारी जो अपने परिजनों को दी गई तो परिजनों द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और उसके सहयोगी नर्स तथा वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है और इस मामले में पुलिस तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए जुटी हुई है।

आरोपी के घर और मदरसों पर बुलडोजर चलाने की मांग
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच कर उससे जानकारी ली। जानकारी लेने के साथ ही उन लोगों द्वारा डीएम और एसडीएम से भी कार्रवाई के बारे में बात की गई।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर शाहनवाज के संपत्ति की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल में पता चला कि उसके तीन मदरसे हैं ऐसे में तीनों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा जांच पड़ताल अभी भी जारी है और जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपी डॉक्टर शाहनवाज की संपत्ति और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि इस मामले में आरोपी डॉक्टर शाहनवाज की संपत्ति और घर पर बुलडोजर चलाया जाना अति आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+