मुरादाबाद: पांच युवकों ने किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर निर्वस्त्र कर दौड़ाया सड़क पर

मुरादाबाद: पांच युवकों ने किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर निर्वस्त्र कर दौड़ाया सड़क पर

मुरादाबाद, 21 सितंबर: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक किशोरी को अगवा कर पांच युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ाया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस फुटेज को कई लोगों ने मुरादाबाद पुलिस को भी टेग किया। जिसपर मुरादाबाद पुलिस का बयान भी सामने आया है।

Moradabad News: minor girl kidnapped and physical attack by five youths

एसपी देहात संदीप कुमार मीणा के मुताबिक, यह घटना 07 सितंबर की है जिसके संबंध में पीड़िता के फूफा द्वारा थाना भोजपुर में एक तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया कि तत्काल पीड़िता और उसके माता-पिता के 161 और 164 के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उन्होंने रेप की घटना होने से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य के आधार पर नोशे अली नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है और उसे ज्युडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना एक सितंबर की शाम को उस वक्त हुई, जब 15 वर्षीय किशोरी मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए और सैदपुर खद्दर के जंगल में उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को निर्वस्त्र सड़क पर भागने के लिए मजबूर किया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद पीड़िता के फूफा द्वारा भोजपुरा थाना में तहरीर दी गई थी। जिसपर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्कार एक आरोप नोशे अली को हिरासत में लेकर ज्युडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया था। हालांकि, पीड़िता और उसके परिजनों ने 161 और 164 के बयान में गैंगरेप की घटना होने से साफ इनकार किया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+