Moradabad Lok Sabha: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा और SSP के बीच तीखी बहस, सामने आई ये वजह, देखें Video
Moradabad Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान कई जगह नेताओं द्वारा धांधली किए जाने का आरोप लगाया गया। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाया गया।
कई जगह पुलिस और नेताओं के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। रामपुर लोकसभा के मिलक के फकीर गंज बुद्ध पर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया कि पीठासीन अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं से भाजपा को वोट देने का दबाव बना रहे थे।

इसके अलावा मुरादाबाद लोकसभा सीट के मुरादाबाद ग्रामीण बूथ संख्या 360 पर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फर्जी मतदान कर रहे हैं। मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई।
चुनाव मतदान के दौरान कई जगह गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला। अब लोकसभा की 8 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाने के बाद मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रुचि वीरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सपा प्रत्याशी रुचि वीरा और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो रही है। रुचि वीरा द्वारा आरोप लगाया गया कि पुलिस द्वारा महिला मतदाताओं को धक्का दिया गया। और रुचि वीरा ने यह आरोप गलशहिद थाना प्रभारी के ऊपर लगाया।
जानकारी मिलने के बाद एसएसपी मुरादाबाद भी बनातुल कुरैश गल्स इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पहुंच गए। इस दौरान रुचि वीरा की एसएसपी से भी तीखी झड़प हुई। इस दौरान रुचि वीरा द्वारा यह भी कहा गया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है कि वे चुनाव न लड़ें।
देखें Video-
रुचि वीरा ने यहां तक कह दिया कि यदि ऐसा है तो हमें गिरफ्तार कर लिया जाए। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो बनाने के बाद उसने इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस वीडियो को वायरल करते हुए तरह-तरह की बातें लिखी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications