मुरादाबाद: प्रेम प्रसंग में हुई थी बीटेक स्टूडेंट की हत्या, 3 गिरफ्तार

मुरादाबाद, 24 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीटेक के छात्र की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि छात्र एक युवती से मिलने गया था। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा, 'इंजीनियरिंग के छात्र की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका शव एक खेत में फेंक दिया गया। परिवार ने युवती के परिवार के पांच लोगों पर शक जताया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

moradabad b tech student murder case three arrested

क्या है पूरा मामला ?

बिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया नरू गांव में रहने वाला सुधीर सैनी बरेली के फतेहगंज स्थित एएनए कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र था। वह बीते 23 सितंबर को वह 50 हजार रुपए फीस जमा करने की बात कहकर घर से बरेली के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। शनिवार शाम उसका शव मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गणेश घाट गांव के जंगल में पड़ा मिला था। पहचान मिटाने के लिए शव पर तेजाब डाल दिया था।

शरीर पर 16 बार चाकू से किया वार, शरीर पर डाला तेजाब

पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें 16 बार चाकू से वार करने की पुष्टि की गई। इस मामले में मृतक सुधीर के परिजनों ने युवती के पिता, चाचा और तीन अन्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मूंढापांडे थाने के अपराध निरीक्षक नरेश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, छात्र के मोबाइल की काल डिटेल्स निकालकर जांच की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड के आरोपितों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+