3.8 फीट के प्रवेश चावला ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया पर्चा, बोले- मेरी हाइट मेरा प्लस पॉइंट

मुरादाबाद नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड 21 से 3.8 फीट के प्रवेश चावला ने सोमवार 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद से प्रवेश चावला चर्चाओं में आ गए है।

Pravesh Chawla

UP Nikay Chunav 2023: मुरादाबाद नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार 17 अप्रैल को समाप्त हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन वार्ड नंबर 21 के आदर्श नगर पंजाबी कॉलीनी से प्रवेश चावला ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं, जिसके बाद से वो चर्चा का केंद्र बन गए है।

दरअसल, 3.8 फीट के प्रवेश चावना ने वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने करने के प्रवेश चावला सोमवार 17 अप्रैल की दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों और पुलिस वालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गए।

Recommended Video

    मुरादाबाद: नेताजी का कद छोटा मगर हौसले हैं बुलंद, प्रवेश चावला ने कराया नामांकन

    वहीं, लोग भी प्रवेश चावला से मिलने के लिए आतुर नजर आए। प्रवेश चावला एक कोरियर कंपनी चलाते हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रवेश चावला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी हाइट मेरा प्लस पॉइंट है। कई लोग मुझसे यह चुनाव लड़ने की अपील कर रहे थे।

    चावला कहते हैं मैं 'स्वच्छता', बच्चों के लिए शिक्षा और सरकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करूंगा। कहा कि चुनाव जीतने के बाद हर कोई अपना विकास करना है, लेकिन ऐसा हम नहीं करेंगे।

    हर पूरे वार्ड का विकास करेंगे। लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाएंगे। बी.कॉम पास प्रवेश चावला की माने तो वह पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

    प्रवेश चावला सोमवार 17 अप्रैल को जैसे ही नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे तो हर वक्ति की नजर उनपर टिक गई और उनकी हाइट ने सभा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। क्योंकि, प्रवेश चावला की हाइट महज 3.8 फीट है। चावला की मानें तो वो सभासद का चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र का विकास करना चाहते है।

    चावला का कहना है कि अभी तक मैंने कोई सा भी चुनाव नहीं लड़ा है। लगातार दो ढाई साल से निकाय चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। शहर में बड़े-बड़े नेता हैं, जो लोगों की समस्यों को देखने तक नहीं आते हैं। शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के लिए काम करूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+