मुरादाबाद: चूड़ी कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटा, CCTV में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर

मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो महिलाओं के साथ आए तीन बदमाशों ने चूड़ी कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर हजारों की लूट को अंजाम दे दिया। दिनदहाड़े हुई लूट की जानकारी मिलने पर एसएसपी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।

miscreants looted bangle trader in moradabad

पहले आई दो महिलाएं, फिर तीन युवक

थाना गलशहीद क्षेत्र के मोहल्ला सीधी सराय निवासी अनीस उर रहमान अपने घर के नीचे चूड़ी की दुकान चलाते हैं। रोज की की तरह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अनीस अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच दो महिलाएं खरीदारी करने के बहाने आईं। दुकानदार महिलाओं को चूड़ी दिखाने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक सवार तीन युवक दुकान में आए और दुकानदार की कनपटी पर तमंचा सटाकर पैसा मांगने लगे, जिसके बाद बदमाश दुकानदार को ऊपर ले गए।

तमंचे के बल पर बनाया बंधक

बदमाशों ने दुकानदार की पत्नी और बच्चों को तमंचे बल पर एक कमरे में बंधक बना लिया और अलमारी में रखी 65 हजार की नकदी लूट ली। बदमाश सभी को एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। जाते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अनीस ने किसी तरह खुद को बंधक मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही गलशहीद थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसएसपी अमित पाठक भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों व महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश करने में जुट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+