मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत पर घर में घुसकर फाड़े कपड़े

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और शिकायत क बार मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एसएसपी मुरादाबाद के आदेश के बाद भी थाना अध्यक्ष सिविल लाइंस शक्ति सिंह द्वारा छात्रा की रिपोर्ट दर्ज ना कर उस पर आरोपियों से समझौता करने का दबाव डाला जा रहा है।

minor girl molested in moradabad

क्या है पूरा मामला

29 जून छात्रा से उसके ही घर के पास रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा के परिवार ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के घर पर कर दी। इस पर छेड़छाड़ का आरोपी नाजिम व आसिफ ने उसके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए, उसके बाद आरोपी खुलेआम धमकी भी देने लगे। छात्रा के छोटे भाई ने चुपके से मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो भी बना लिया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे आरोपी घर में घुसकर छात्रा व उसके परिवार के लोगों के साथ अभद्रता कर रहे हैं।

अक्सर करते हैं छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक, छात्रा के पिता की मृत्यु के बाद छात्रा व उसकी 3 अन्य बहनें एक छोटे भाई के साथ रहतें हैं। आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर छात्रा व उसकी बहनों के साथ आते जाते हुए अक्सर छेड़छाड़ करते रहते हैं। छात्राओं ने इसकी शिकायत 4 जुलाई को एसएसपी मुरादाबाद से की थी। एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक ने थानाध्यक्ष सिविल लाइंस को मामला दर्ज कर आरोपी युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाए महज एक एनसीआर दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।

पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

वहीं, पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस में शिकयत किए जाने के बाद कोई भी कोई कार्रवाई ना होने पर आरोपी पीड़ित के साथ फिर से छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि एसएसपी मुरादाबाद के आदेश के बाद भी थाना अध्यक्ष सिविल लाइंस शक्ति सिंह द्वारा छात्रा की रिपोर्ट दर्ज ना कर उस पर आरोपियों से समझौता करने का दबाव डाला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+