मुरादाबाद: उधार के रुपए वापस मांगने पर चाकू से किया हमला, युवक की मौत

Moradabad news, मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद के एक युवक को अपने ही रुपए वापस मांगना भारी पड़ गया। ​विवाद के बाद चाकूबाजी में युवक जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

man murdered in uttar pradesh moradabad

12 लाख रुपए थे उधार

मामला मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र का है। इलाके के नदीम और आजम नाम के दो युवकों में उधार के पैसों के लेनदेन में काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम उस समय विवाद बढ़ गया जब नदीम ने आजम से अपने 12 लाख रुपए वापस मांगे। आजम ने अपने साथियों के साथ मिलकर नदीम के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसपर चाकू से हमला कर दिया। नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

man murdered in uttar pradesh moradabad

इलाज के दौरान मौत

सूचना पर थाना मुगलपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान नदीम की मौत हो गई। इस मामले पर मृतक के परिजनों ने बताया कि आजम ने नदीम के 12 लाख रुपए ले रखे थे, जिसे मांगने पर आजम लगातार मारने की धमकी देता आ रहा था और आज उसने घटना को अंजाम दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+