मुरादाबाद: मामूली विवाद में दोस्त ने दांत से चबाकर अलग कर दी युवक की उंगली

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में मुगलपुरा थाना क्षेत्र में दो दोस्त आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने युवक की दांतो से उंगली ही काट ली। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल युवक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

man chewed off friend finger over minor dispute in moradabad

कटघर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादा निवासी मोहम्मद रईस मुगलपुरा थाना क्षेत्र के फैजगंज में हेयर कटिंग सैलून चलाता है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी नागफनी में रहने वाला उसका दोस्त फैज अली आ गया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि फैज अली ने मोहम्मद रईस की उंगली अपने दांतों से चबा डाली। इस घटना में मोहम्मद रईस की उंगली का आगे का हिस्सा बिल्कुल अलग हो गया। इसके बाद फैज अली वहां से भाग गया।

घायल मोहम्मद रईस मुगलपुरा थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर के उपचार किया।पुलिस ने अंग भंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: निकाह के महज दो घंटे बाद पति ने दिया तीन तलाक, जानें क्या थी वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+