मुरादाबाद: युवक की दिनदहाड़े बैट से पीट-पीटकर हत्या, हमलावर फरार
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में मंगलवार को एक युवक की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

घटना मुरादाबाद के कंजरी सराय की है। यहां पुरानी रंजिश में एक युवक की बेस बॉल बैट से पीट-पीटकर दिनदहाड़े दबंगों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हंगामे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसको देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications