मुरादाबाद: 10 दिनों की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटा था हेड कॉन्स्टेबल, गोली मारकर की आत्महत्या

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में यूपी पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हेड कॉन्स्टेबल एक दिन पहले ही घर से छुट्टी बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटा था। बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल काफी तनाव में था। घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। ​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

head constable shot himself in moradabad

10 दिनों की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटा था हेड कॉन्स्टेबल

मामला मुरादाबाद के पुलिस लाइन का है। मूल रूप से बरेली जिले के रहने वाले 55 वर्षीय मजहर हुसैन 10 दिनों की छुट्टी पर घर गए थे। छुट्टी बिताने के बाद वह बुधवार को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है हेड कॉन्स्टेबल मजहर हुसैन कल से ही काफी तनाव में थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अपनी बैरक नंबर 4 में कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

आईजी रमित शर्मा और एसएसपी मौके पर पहुंचे

पुलिस लाइन की बैरक में जवान की सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस जवान के घरवालों और पुलिस लाइन में लोगों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+