मुरादाबाद में SP विधायक नासिर कुरैशी समेत 18 लोगों पर FIR दर्ज, प्लॉट हड़पने का है मामला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी के विधायक नासिर कुरैशी समेत 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा विधायक के खिलाफ गलशहीद थाने में प्लाट कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है कि वक्फ पर की जमीन पर कब्जा करने और जानलेवा हमला करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर विधायक समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सपा विधायक द्वारा आरोप को पूरी तरह गलत बताया गया है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी द्वारा मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से विधायक नासिर कुरैशी के खिलाफ असालतपुरा बड़ी मस्जिद निवासी रईस द्वारा एमपी एमएलए कोर्ट में वाद दायर किया गया था।
आरोप लगाया गया था की रईस वक्फ के स्कूल और अन्य संपत्तियों के मुतल्लवी हैं। उन्होंने कहा था कि स्कूल परिसर में एक प्लाट है और पूसी प्लांट को 27 में 2024 को शमशाद उर्फ गोंडा और उनके समाधि समाजवादी पार्टी के विधायक नासिर कुरैशी ने अपने साथ के लोगों को लेकर कब्जा करने आए थे।
आरोप लगाया गया कि इस दौरान पीड़ित के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई तथा उनके बेटे पर भी जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मुरादाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा गलशहीद थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया था।
अब इसी मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक नासिर कुरेशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास समेत करीब 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications