'भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर काटने वाले को 50 लाख इनाम'

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाल ही में मायावती के जन्मदिन पर भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने वाले बयान देने वाले पूर्व बसपा विधायक विजय यादव ने फिर से विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक साधना सिंह के मायावती के बारे में अपशब्द वाले बयान पर बोलते हुए विजय यादव ने ऐलान किया है कि उनका सिर काटकर लाने वाले को चंदा करके 50 लाख का इनाम दिया जाएगा।

बसपा विधायक के विवादित बोल

बसपा विधायक के विवादित बोल

ठाकुरद्वारा विधानसभा से बसपा से विधायक रहे विजय यादव ने कहा है कि अगर अड़तालीस घण्टे में भाजपा की विधायक ने बहन मायावती से माफी नही मांगी, तो वो उनका सिर कलम करके लाने वाले को पचास लाख का इनाम देंगे। कहा कि जब से सपा-बसपा गठबंधन हुआ है, भाजपा नेता लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 48 घंटे में साधना सिंह को बसपा सुप्रीमो समेत देश की सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो चंदा कर उनका सिर कलम करने वाले को 50 लाख की रकम दी जाएगी।

साधना का मायावती पर बयान

साधना का मायावती पर बयान

चंदौली में भाजपा विधायक साधना सिंह ने विवादित बयान देते हुए मायावती को किन्नर कहा था। साधना सिंह ने मायावती को लेकर और कई आपत्ति जनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। वो एक स्वाभिमानी महिला थी। और एक आज की महिला है, सबकुछ लुट गया और फिर भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया।

बवाल के बाद व्यक्त किया खेद

बवाल के बाद व्यक्त किया खेद

भाजपा विधायक साधना सिंह की बसपा प्रमुख मायावती पर की गई टिप्पणी से घमासान मचा हुआ है। इसी बीच साधना सिंह ने अपने बयान पर कहा है कि मेरा किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, अगर किसी को मेरी बातों से दुख पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं।

'भाजपाइयों को दौड़ाकर मारेंगे'

'भाजपाइयों को दौड़ाकर मारेंगे'

मायावती का जन्मदिन मनाने के दौरान बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी भाजपा है और लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+