इस शख्स की हैं 5 बीवियां, छठी बीवी की ख्वाहिश ने पहुंचा दिया हवालात

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां वसीम अहमद नाम के शख्स को छठी शादी करना महंगा पड़ गया। वसीम की पांचवी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वसीम की पहले से ही पांच बीवियां है और वह छठी शादी करने के लिए जा रहा था। लेकिन छठी शादी करने का उसकी पांचवी पत्नी ने विरोध किया, तो उसने उसे तलाक दे दिया। बाद में भाई को जान से मारने की धमकी देकर महिला से स्टाम्प पर लिखवा लिया। वहीं, पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Fifth wife her husband arrested by Moradabad Police

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मुगलपुरा थाना क्षेत्र मुफ्ती टोला का है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि सिरमन अजीम की तहरीर पर सोमवार को उसके पति वसीम अहमद के खिलाफ मारपीट धमकी देने और मुस्लिम महिला अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले वसीम अहमद से हुई थी। 17 जून को आरोपी वसीम ने सिरमन अजीम को उसके भाई अब्बास के सामने तीन तकाल दे दिया। बाद में भाई को जान से मारने की धमकी देकर महिला से स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया।

वहीं, सिरमन डर के कारण दिल्ली अपनी बहन के घर चली गई। वहां से लौटकर उसने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि वसीम अहमद ने 5 शादियां कर रखी हैं। अब पांचवी पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिरमन अजीम पति को कई शादियां करने से मना करती थी। इसी को लेकर विवाद होने पर उसने तीन तलाक दिया था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+