बेटे के हत्यारोपी पर एक साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, परिवार ने घर के बाहर लगाया पलायन का बोर्ड
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से पलायन का मामला सामने आया है, यह बिल्कुल अलग है। दरअसल, जिले के थाना भगतपुर क्षेत्र में रहने वाले किसान नन्नू सिंह के बेटे सोनू सिंह की एक वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनू उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के बॉर्डर पर वन विभाग की चौकी नेफा पर संविदा कर्मी के तौर पर तैनात था। सोनू की हत्या के बाद नन्नू सिंह ने पांच लोगों को नामजद करते हुए मुरादाबाद के भगतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन एक साल का लंबा अरसा गुज़रने के बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है।

नहीं मिला इंसाफ
उनका कहना है कि मुरादाबाद में तैनात सभी अधिकारियों के पास गुहार लगाकर थक चुके हैं। इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ जाकर भी अपनी पीड़ा सुना आए हैं। लेकिन उसके बाद भी उनको अपने बेटे की हत्या के मामले में इंसाफ नहीं मिला है। सोनू के पिता नन्नू सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हत्या के आरोपी दबंग लोग अब उन्हें भी धमका रहे हैं। अब तंग आकर नन्नू सिंह ने अपना घर व ज़मीन बेचकर उत्तराखंड में बसने की ठान ली है।

घर के बाहर लगाया पलायन का बैनर
उन्होंने अपने घर के बाहर काफी बड़ा फ्लेक्स बोर्ड लगा दिया है, जिस पर उन्होंने लिखा है "मेरे बेटे सोनू की हत्या हुए एक साल हो गया है। जिसका अभी तक थाना भगतपुर पुलिस ने खुलासा नहीं किया। इसलिए मैं गांव से पलायन कर रहा हूं। मेरे गांव वालों का मुझसे जो भी लेन-देन हो वो कर लें। ग्राम भराही लालपुर जिला मुरादाबाद सौजन्य से मृतक सोनू के पिता नन्हू सिंह।" इस बैनर की जानकारी जब पुलिस को मिली तो एक हफ्ते पहले पुलिस ने इस बैनर को हटा दिया।

क्या कहा पुलिस ने
मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने मीडिया को बताया कि उनकी जानकारी में पूरा मामला है, जांच भी चल रही है। कहा कि नन्नू सिंह को किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक हफ्ते में कम से कम 4 से 5 बार पुलिस की टीम नन्हू सिंह के घर जाकर उन्हें सुरक्षा का का एहसास दिलाती है।
-
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?












Click it and Unblock the Notifications