मुरादाबाद: स्पा मसाज सेंटर में देह व्यापार, छह महिलाओं समेत 8 को पकड़ा
Moradabad News, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए छह महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं।

पॉश इलाके में चल रहा था धंधा
मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस के अनुसार, पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एमडीए जैसे पॉश इलाके में चल रहे बलासुम स्पा मसाज सेंटर पर कुछ अवैध धंधे चल रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और निशानदेही पर देर रात छापा मारते हुए मौके से सेंटर के संचालक सहित आठ लोगो को गिरफ्तार किया है।

आठ लोगों को किया गिरफ्तार
आधुनिकता की होड़ में खुल रहे स्पा और मसाज सेंटरों इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। एमडीए जैसे पॉश इलाके में बलासुम जैसे दर्जन भर से ज्यादा स्पा सेंटर चल रहे हैं। मुरादाबाद एसपी सिटी अंकित मित्तल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छह महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तलाशी में मिले आपत्तिजनक सामान
एसपी सिटी ने बताया कि स्पा सेंटर पर ली गई तलाशी के कुछ अनैतिक सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सेंटर के मालिक राकेश चौधरी और उसके एक और सहयोगी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications