सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कोर्ट में चलेगा मानहानि का केस, जानिए क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद, 25 मार्च: शत्रुघन सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रहा हैं। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ बीते दिनों एक इवेंट मैनेजर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जिसे झूठा बताते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने एक बयान मीडिया के सामने दिया था। अब अपने इसी बयान के चलते सोनाक्षी सिन्हा एक और मुश्किल में पड़ गईं। उनके इसी बयान को आधार बनाकर इवेंट मैनेजर ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा एसीजेएम-5 कोर्ट में दायर किया है।

चार अप्रैल को होगी सुनवाई

चार अप्रैल को होगी सुनवाई

एसीजेएम-5 की कोर्ट ने इवेंट मैनेजर के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है और इस मामले में सुनवाई की तारीख भी तय कर दी है। कोर्ट ने चार अप्रैल को सुनवाई की तारीख नियत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के शिवपूरी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। प्रमोद शर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी आदि का मुकदमा कराया था। उक्त मुकदमे में सोनाक्षी के खिलाफ कोर्ट से जमानती वारंट जारी हुए थे।

इवेंट मैनेजर को सोनाक्षी सिन्हा ने कहे थे अपशब्द

इवेंट मैनेजर को सोनाक्षी सिन्हा ने कहे थे अपशब्द

इस पर 9 मार्च को सोनाक्षी सिन्हा का बयान अखबारों में छपा, जिसमें उन्होंने प्रमोद शर्मा के खिलाफ अपशब्द कहे थे। बयान के आधार पर इवेंट मैनेजर ने अधिवक्ता पीके गोस्वामी की ओर से सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। अधिवक्ता का कहना है कि जो मुकदमा सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथियों के खिलाफ कटघर थाने में पंजीकृत हुआ था उस मामले में वारंट जारी हुए थे। सोनाक्षी सिन्हा ना सिर्फ वारंट का खंडन किया, बल्कि मेरे क्लाइंट के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जो नहीं होना चाहिए था।

सोनाक्षी सिन्हा चलेगा मानहानि का केस

सोनाक्षी सिन्हा चलेगा मानहानि का केस

मीडिया में भी, टीवी पर भी, अखबारों में भी उन्होंने इस तरह के स्टेटमेंट दिए और तरह-तरह की बातें उन्होंने की। इसलिए हमने उनके खिलाफ सारे सबूतों के साथ गुरुवार 24 मार्च को कंप्लेंट फाइल की है। कंप्लेंट एडमिट हो चुकी है। आगे की सुनवाई एसीजेएम-5 दानवीर सिंह की कोर्ट में 4 अप्रैल को होंगी। पीड़ित पक्ष के वकील ने आगे कहा कि, 'जिस तरह के स्टेटमेंट और बातें उन्होंने मीडिया में कही हैं उससे मेरे क्लाइंट प्रमोद शर्मा जी की छवि धूमिल हुई है। उन्हें हानि हुई है।'

2018 का है मामला

2018 का है मामला

प्रमोद शर्मा ने बताया कि वो इवेंट मैनेजर है और कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं, जिसमें फिल्मी हस्तियों को भी बुलाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा से भी एक कार्यक्रम के लिए अनुबंध किया था। यह कार्यक्रम दिल्ली में दिनाक 30 सितंबर 2018 होना था, लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने से मना कर दिया था। जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। बताया कि इसके बाद थाना कटघर में 22 फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस कहे थे अपशब्द

सोनाक्षी सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस कहे थे अपशब्द

इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। मुकदमे में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ मुकदमे में हाजिर न होने के कारण जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रमोद शर्मा के लिए अपशब्द कहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+