मुरादाबाद: शादी के लिए कोर्ट पहुंचे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला ?

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी जोड़ा घर से फरार चल रहे थे। लड़की के परिजनों ने युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

bijnor police caught absconded love couple in moradabad court

लड़की के परिजनों ने दर्ज करवाया था मुकदमा

बता दें, बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ स्योहारा थाने में लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा रखा था। मंगलवार को प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज करने मुरादाबाद पहुंचे, लेकिन मुरादाबाद जनपद में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वह कोर्ट मैरिज नहीं कर पाए। इस बीच बिजनौर पुलिस मुरादाबाद पहुंच गई। पुलिस ने कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी युगल को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

लव जिहाद के आरोप में पकड़ा गया था मुस्लिम युवक

इससे पहले मुरादाबाद में लव जिहाद के आरोप में एक मुस्लिम युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, लड़की ने खुद कहा था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह इसका पंजीकरण कराने आई थी। इस दौरान हिंदू संगठनों के उसे पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी के धर्म परिवर्तन के बाद शादी करवाई जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+