आजम पर फिर बरसे अमर सिंह, तैमूरलंग और खिलजी से की तुलना

Moradabad news मुरादाबाद। जयाप्रदा के चुनाव प्रचार में रामपुर जा रहे अमर सिंह ने आजम खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की हम नारी का सम्मान करते हैं। अभी-अभी नवरात्र निकले हैं लेकिन ऐसे लोग नारी का अपमान कर रहे हैं। मुस्लिम हमारे दुश्मन नहीं हैं बल्कि खिलजी, तैमूरलंग जैसे लोग नारी का अपमान करने वालों से उन्हें दिक्कत है। अमर सिंह ने इशारों-इशारों में खिलजी, रावण और दुःशासन से आजम खान की तुलना कर डाली।

amar singh again reacted on azam khan controversial statement over jayaprada

जया प्रदा पर दिए आज़म के विवादित बयान पर सोनिया, मायावती, ममता बनर्जी और प्रियंका के खामोश रहने पर अमर सिंह ने हैरानी और दुख जताया। मायावती को याद दिलाया आज़म का उन पर दिया गया विवादित और बेहद गंदा बयान। उन्होंने सवाल भी उठाया की वो ऐसे में आज़म के प्रचार में कैसे आएंगी। उन्होंने कहा जहां नारी का सम्मान नहीं वहां देवों का वास नहीं।

बता दें कि आजम खान ने 15 अप्रैल को एक रैली में रामपुर में अपने खिलाफ बीजेपी की उम्मीदवार जया प्रदा के बारे में अपमानजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैं उन्हें रामपुर लाया। आप गवाह हैं कि मैंने कभी किसी को उनका शरीर नहीं छूने दिया। आपको उनका असली चेहरा पहचानने में 17 साल लगे लेकिन मैं 17 दिनों में ही जान गया कि उनके अंडरवेअर का रंग खाकी है।'

मुरादाबाद लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत से जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+