वसीम रिजवी को जूता मारने वाले को 11 लाख का इनाम, मुरादाबाद में AIMIM के नेता ने किया ऐलान

मुरादाबाद, 12 दिसंबर: इस्लाम छोड़कर हिंदू बनने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) अब मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एआईएमआईएम (आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को जूता मारने वाले को 11 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। रशीद के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रशीद का कहना है कि वसीम रिजवी किसी साजिश के तहत हिंदू-मुस्लिम फसाद कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी पाकिस्तानी एजेंट हो सकते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। रशीद ने शिया वक्फ बोर्ड से वसीम रिजवी की सदस्यता खत्म करने की भी मांग की।

aimim leader announced Whoever shot Wasim Rizvi with shoe will get a reward of Rs 11 lakh

रशीद ने कहा- मुकदमों से बचने के लिए ही वसीम रिजवी कर रहे ऐसा

रशीद ने कहा कि वसीम रिजवी के खिलाफ कई स्थानों पर विभिन्न आपराधिक मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। मुकदमों से बचने के लिए ही वसीम रिजवी हिंदुत्ववादी ताकतों के इशारों पर विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लोगों को महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं से भटका कर वसीम रिजवी चुनाव को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के बीच बनाने की कोशिश में तुले हुए हैं।

Recommended Video

    Waseem Rizvi के 'हिंदू' बनने के बाद क्या परिवार का भी धर्म बदल गया ? |वन इंडिया हिंदी

    aimim नेता ने कहा- जो शख्स इस्लाम का नहीं हुआ, वह हिंदू धर्म का क्या होगा

    वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन के सवाल पर रशीद ने कहा कि कि जो शख्स इस्लाम का नहीं हुआ वह हिंदू धर्म का क्या होगा। बता दें, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने हाल ही में हिंदू धर्म अपना लिया। वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण त्यागी बन गए हैं। सनातन धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी ने कहा था, ''धर्म परिवर्तन की यहां पर कोई बात नहीं है, जब मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+