कोरोना रिपोर्ट आने से पहले मुरादाबाद में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, एक दिन पहले भेजा था सैंपल

मुरादाबाद। कोरोना वायरस के खौफ के बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुरादबाद जिले के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल भेजा था, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सात साल की बच्ची की मौत हो जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

A seven-year-old girl died in Moradabad before the Coronavirus reporte

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पर होम क्वारंटाइन का नोटिस चस्पा कर दिया है। घर पर नोटिस चस्पा होने के बाद से ग्रामीणों में भी दहशत है। बच्ची के शव को रैप करने के बाद अस्पताल में सील कर रखा गया है। डॉक्टरों की मानें तो कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मामला मुरादाबाद के भगतपुर गांव का है। भगतपुर निवासी सात साल की बच्ची को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के बाद टीएमयू में भर्ती किया गया था। बच्ची का पिता ट्रक चालक है। परिवार किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में नहीं है। लेकिन सांस लेने में परेशानी होने के चलते मंगलवार को बच्ची का सैंपल लिया गया। मुरादाबाद जिले में अब तक का यह सबसे कम उम्र का सैंपल लिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही बुधवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया।

टीएमयू के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का निमोनिया बिगड़ गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइंस को फॉलो करते हुए उसका सैंपल लिया गया था। बच्ची की मौत से गांव में दहशत बनी है। विभाग ने बच्ची के घर पर क्वारंटीन का पोस्टर चस्पा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+