मुरादाबाद: TMU अस्पताल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, तमिलनाडु का रहने वाला था
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की टीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 76 वर्षीय बुजुर्ग तमिलनाडु का रहना वाला था और 9 अप्रैल को संभल से मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया था। बता दें, कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी तबलीगी जमात से जुड़े एक 49 वर्षीय शख्स की मौत हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षीय बुजुर्ग तमिलनाडु का रहने वाला था और तबलीगी जमात से जुड़ा हुआ था। संभल जिला प्रशासन द्वारा उसे मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बीते 9 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। बता दें कि मुरादाबाद में उनके सैंपल लिए गए थे। इसमें सोमवार की रात आई रिपोर्ट में यह बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनकी खिदमत में लगे सरायतरीन निवासी युवक को भी पॉजिटिव पाया गया है। उधर, ताजपुर निवासी चिकित्सक की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें टीएमयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
बता दें कि सोमवार को टीएमयू अस्पताल में 49 वर्षीय सरताज अली की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सरताज अली थाना नागफनी के नवाबपुरा के रहने वाले थे। कोरोना वायरस से संक्रमित सरताज अली का टीएमयू में इलाज चल रहा था। जिनकी सोमवार रात मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। सरताज अली की मौत के बाद प्रशासन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुटी है। साथ ही इलाकों को सील भी किया जा रहा है। इसी के साथ यूपी में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।
गौरतलब है कि जिले में अचानक से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब तक 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें 17 जमात से जुड़े हैं। बता दें पहली कोरोना पॉज़िटिव फ्रांस से आई छात्रा ठीक होकर हुई डिस्चार्ज हो चुकी है। अब सर्विलांस की टीम सभी कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की हिस्ट्री खंगालने में लगी है। साथ ही सभी के परिवार वालों को क्वारंटाइन भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications