बच्ची का मुंह दबाकर उसे खंडहर में ले गया बाराती, मां का शोर सुन गांववालों ने दबोचा
uttar pradesh crime news in hindi, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 8 साल की बच्ची को एक युवक अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। बच्ची के घरवालों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम देने वाला युवक एक बाराती निकला। उसने बच्ची से तब दुष्कर्म किया, जब वह उसके गांव में गया था।

जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव में कोई बारात आई हुई थी। सभी लोग बारात को देखने में लगे थे। इसी बीच एक बाराती उस गांव की बच्ची का मुंह दबाकर एक खंडहर में ले गया। जहां उसका रेप करने लगा। इसी बीच किसी अन्य बच्चे द्वारा उसकी सूचना बच्ची की मां को दे दी गई। जिसके बाद उसकी मां घटनास्थल पर दौड़ी आई, जहां वह दरिंदे को देखकर दंग रह गई। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और युवक को भागने से पहले ही पकड़ लिया। पकड़ में आने पर युवक को पुलिस थाने ले जाया गया।
वहीं, मासूम बच्ची की बिगडी हालत देख उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका मेडिकल भी कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर किया। सिविल लाइन्स के सीओ राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications