मुरादाबाद: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 6 की मौत 35 घायल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 35 घायल हो गए, जिसमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना डिलारी इलाके के मुरादाबाद कांशीपुर रोड पर नाखूनका गांव की है। मरने वाले एक ही परिवार के थे, जो बर्थ डे पर भात देकर लौट रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रैक्टर का ड्राइवर नशे में था, जिसकी वजह से वो ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका और ये हादसा हो गया।

ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहा था परिवार

ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहा था परिवार

मुरादाबाद के डिलारी थाना इलाके के गांव नाखूनका में मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के लाकड़ी फाजलपुर निवासी राकेश अपनी बेटी के यहां बच्चा होने की खुशी में भात देने परिवार वालों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हो कर गए थे। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में वापस घर लौट रहे थे कि गांव के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग

चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग

ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर गांववालों ने पुलिस की मदद से लोगों को निकाला और अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक 3 महिलाएं 2 बच्चे और 1 पुरुष सहित 6 की मौत हो चुकी थी। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका मुरादाबाद के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 32 मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

नशे में था ड्राइवर

नशे में था ड्राइवर

पीड़ितों का आरोप है की घटना ट्रैक्टर के ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई है और जिला अस्पताल में भी घायलों को ठीक से उपचार नहीं मिल रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+