मां को मुखाग्नि देते ही बेटे को होने लगी खून की उल्टियां, श्मशान में ही तोड़ा दम
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में एक बेटा मां के बिछड़ने का गम बर्दाश्त नहीं कर सका। श्मशान घाट पर ही उसके प्राण निकल गए। बेटे की उम्र 55 साल थी और मां 90 साल की थी। मां की चिता को मुखाग्नि देते ही बेटे के प्राण निकल गए।

मां के बिछड़ने का गम बर्दाश्त नहीं कर सका इकलौता बेटा
मामला मुरादाबाद जिले के बिलारी तहसील के सीमांत खाता गांव का है। यहां के रहने वाले 55 वर्षीय विजेंद्र सिंह यादव की 90 वर्षीय मां का बुधवार रात निधन हो गया था। गुरुवार सुबह सभी रिश्तेदार पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। शव यात्रा मोक्षधाम पहुंची। विजेंद्र इकलौते बेटे थे, वह मां के बिछड़ने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। वह लगातार रोते जा रहे थे।
मुखाग्नि देते ही खून की उल्टियां होने लगी
विजेंद्र ने रोते-बिलखते मां को मुखाग्नि दी और इसके बाद ही उन्हें खून की उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी, लेकिन जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती तब तक विजेंद्र की मौत हो चुकी थी। विजेंद्र के घर में उनकी पत्नी रामश्री और तीन बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications