मुरादाबाद में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 5 की मौत, 7 घायल

मुरादाबाद, 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित एक 3 मंजिला बिल्डिंग में बीती रात भीषण आग लग गई थी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर सुरिंदर सिंह ने बताया कि हम अभी भी हादसे की जानकारी हासिल कर रहे हैं। अभी तक 4 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है, जिसमे 2 बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों को अस्पताल जब लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे में कुल 5 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। एक ही परिवार के सदस्य इस बिल्डिंग में रह रहे थे। हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

moradabad

बिल्डिंग में आग इतनी तेजी से लगी कि लोगों को घर से बाहर निकलने का ही मौका नहीं मिला। एक बुजुर्ग मां, बेटी और 3 बच्चों की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। जिन तीन बच्चों की मौत हुई है उनकी उम्र 12, 7, 3 वर्ष थी। वहीं दूसरी मंजिल पर मौजूद 7 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र में रहने वाली इरशाद कुरैशी के दामाद की दो बेटियों की आज शादी होने वाली थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए शमा परवीन अपने तीन बच्चों के साथ यहां आई थीं। लेकिन शादी में शामिल होने से पहली घर में मातम पसर गया।

आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस अधिकारी पहुंचे और राहत वह बचाव कार्य चलाया। इस हादसे में 7 लोगों को दूसरी मंजिल से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पहली मंजिल पर दोनों महिलाओं और तीन बच्चों को निकालकर जब अस्पताल भेजा गया तो उनकी मौत हो गई। यहां आग लगने की वजह की बात करें तो माना जा रहा है कि यहां पर घर के नीचे पुराने टायर का गोदाम था। यहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके पर सपा सांसद एसटी हसन भी पहुंचे, इसके अलावा सपा विधायक हाजी नसीर कुरैशी भी पहुंचे और सरकार से परिजनों को मुआवजा देने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+