मुरादाबाद: जयमाल के दौरान दगने लगी गोलियां, वर-वधू के पास खड़ी दो महिलाओं की मौत, चार घायल

Moradabad News, मुरादाबाद। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग लगातार जारी है। ताजा मामला मुरादाबाद जिले का है। यहां वैवाहिक समारोहों में हुई हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतक महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि फायरिंग करने वाले आरोपी नशे में थे और घटना के बाद सभी फरार हो गए। इसी सप्ताह शामली जिले में रालोद नेता के बेटे की शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी।

क्या था मामला

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, मामला मुरादाबाद जिले के मूढा पांडेय थाना क्षेत्र के ऐरोला गांव का है। गांव निवासी जसवीर की पोती की शादी गुरुवार की देर रात थी। इस दौरान जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, तभी युवकों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि, फायरिंग करने वाले सभी लोग शराब के नशे में थे।

जयमाल देख रही थी महिलाएं

जयमाल देख रही थी महिलाएं

फायरिंग के दौरान वहां जयमाल देख रहीं गांव की कुसुम व रिश्तेदार रुसुम समेत 6 लोगों को गोली लग गई। इस पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने कुसुम व रुसुम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल शिवानी, राजकुमारी, राजवती, सोमवती का इलाज चल रहा है।

गम के माहौल में हुए सात फेरे

गम के माहौल में हुए सात फेरे

हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं की मौत के बाद शादी समारोह की खुशी गम में बदल गई। वरमाला के बाद जैसे तैसे सात फेरे निपटाए गए। इसके बाद बारात की विदाई कर दी गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही शादी समारोह की वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है।

रालोद नेता के बेटे की शादी में हुई थी हर्ष फायरिंग

रालोद नेता के बेटे की शादी में हुई थी हर्ष फायरिंग

शामली जिले के गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र में रालोद नेता के बेटे की शादी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। बता दें कि गोली का शिकार हुआ युवक भीड़ में घुड़चढ़ी देख रहा था। इसी दौरान बंदूक से छूटी एक गोली उसके सिर में आ लगी। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उसे शामली के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद हायर सेंटर जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+